झारखंड के धनबाद जिले की झरिया विधानसभा सीट पर इस बार एक ही परिवार की दो बहुएं एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी थीं, जिस वजह से इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया था। झरिया सीट पर बीजेपी के संजीव सिंह का कब्जा था। लेकिन वह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। ऐसे में बीजेपी ने इस बार संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को प्रत्याशी बनाया तो वहीं कांग्रेस ने नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को मैदान में उतार दिया। रागिनी सिंह सिंह मेंशन से आती हैं, जबकि पूर्णिमा सिंह रघुकुल परिवार की बहू हैं। इस तरह से झरिया सीट पर देवरानी और जेठानी आमने-सामने चुनावी किस्मत आजमा रही थीं। अब आज देखना होगा कि जनता ने इस सीट से किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।

0 Comments