राफेल नडाल ने रचाई शादी, पहले से ही हैं दोनों के तीन बच्चे

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने मशहूर ला फोर्टालेजा में अपनी बचपन की दोस्त सिस्का पेरोलो के साथ शनिवार को शादी रचाई। 33 वर्षीय नडाल ने अपनी शादी के लिए वही पैलेस चुना जहां 2016 की बीबीसी की मशहूर फिल्म नाइट मैनेजर की शूटिंग हुई थी।

शादी में आने के लिए नडाल के मेहमानों के लिए खास हैलीकॉप्टर मंगवाए गए थे। वेल्स के फुटबॉलर गेरेथ बेल ने भी इसी जगह शादी की थी। इसके अलावा कालरेस मोया जैसे दिग्गज टेनिस खिलाड़ी भी यहां शादी कर चुके हैं। हाल ही में राफेल नडाल ने इशारा किया था कि वह जल्दी ही शादी कर सकते हैं। नडाल और पेरोलो पिछले 14 साल से एक साथ रह रहे हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन अब दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।


Post a Comment

0 Comments