धनबाद सांसद पीएन सिंह के बेटे प्रशांत सिंह ने धनबाद विधानसभा सीट के लिए की दावेदारी, कहा पार्टी के निर्णय का है इंतजार


सांसद पीएन सिंह के बेटे प्रशांत सिंह भी चुनावी रेस में उतर चुके हैं । प्रशांत सिंह ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
मीडिया को दिये बयान में उन्होंने  बताया कि अगर पार्टी ने टिकट दिया तो वे  चुनाव जरूर लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी अपनी एक अलग पहचान है। मेरे पिता मेरे मार्गदर्शक हैं। वे वर्ष 2009 और 2014 के चुनाव में भी अपनी दावेदारी भी पेश कर चुके हैं।

प्रशांत सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा की एक प्रक्रिया है।  एक मापदंड है। अगर इसके आधार पर पार्टी मुझे धनबाद विधानसभा से टिकट देती है तो मैं अवश्य चुनाव लड़ूंगा।

एक तरफ जहा  प्रशांत सिंह   माँ का आशीर्वाद लेकर  रांची निकले तो वही दूसरी तरफ मीडिया से बातचीत करने के दौरान सांसद पीएन सिंह ने कहा की इस बिंदु पर  उनके बेटे से कोई विचार- विमर्श नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments