भारत के मिसाइल मैन का आज है Birth Anniversary, अविवाहित Missile Man के थे 3 बेटे

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म आज के दिन हुआ था और उन्हें लोग भारत के 'मिसाइल मैन' के रूप में भी जाना करते थे। वह भारत के 11 वें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 2002 से 2007 तक का था। एपीजे अब्दुल कलाम को  'भारत रत्न'  भी मिला था, लोग उन्हें 'पीपल्स प्रेसिडेंट' भी कहा करते थे।  एपीजे अब्दुल कलाम को बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चों के साथ समय बिताना भी उन्हें बहुत अच्छा लगता  था। हालांकि, वह अपने पूरे जीवन में कुंवारे रहे। बच्चों का शौक था, लेकिन इसके बावजूद उनका कोई अपना बच्चा नहीं था।

अविवाहित Missile Man के 3 बेटे:

एक बार कलाम राष्ट्रपति भवन में बच्चों के साथ मस्ती कर रहे थे। इस दौरान मीडिया के लोगों की नजर कलाम पर गई, उस समय उनके चेहरे पर खुशी और संतोष था। तो ऐसे में पत्रकारों ने भी बिना समय खराब किए कलाम से पूछ लिया कि आपके कोई खुद के बच्चे क्यों नहीं है? जिस पर कलाम ने जवाब दिया, 'आप सभी गलत हैं, मेरे तीन बेटे हैं।'रिपोर्टर कलाम के बयान से स्तब्ध थे। कलाम ने सामने से सवाल करते हुए पूछा, 'आप मेरे तीनों बेटों को नहीं जानते? वे 'पृथ्वी', 'अग्नि' और 'ब्रह्मोस' हैं।

World's Student Day भी है आज:

एपीजे अब्दुल कलाम शिलांग की यात्रा पर भारतीय प्रबंधन संस्थान में लेक्चर देने गए थे। सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान, कलाम को असुविधा महसूस हुई, लेकिन वे सभागार में पहुंच गए। हालांकि, अपने पांच मिनट के भाषण के दौरान, लगभग 6.35 बजे, कलाम मंच पर गिर गए।  उनको हार्ट अटैक 2015 में IIM, Shillong में स्टूडेंट्स को लेक्चरर देते-देते आया था। एक शिक्षक की अपने विद्यार्थियों के प्रति इतना समर्पण सिर्फ उनमें ही हो सकता था। उस दिन देश के लिए काला दिन था क्योंकि देश ने एक जीनियस माइंड खोया था। उनके जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष 'World's Student Day' मनाया जाता है।

उन्होंने देश को मिसाइल के साथ-साथ, वैज्ञानिक सोच और दृष्टिकोण भी दिया। वे 'मिसाइल मैन' के नाम से भी जाने गए। वे एक महान वैज्ञानिक, समर्पित शिक्षक, कुशल राष्ट्रपति के साथ-साथ एक बेहतरीन और डाऊन टू अर्थ शख्सियत भी थे। 15 अक्टूबर 1931 को भारत भूमि पर एक ऐसे बालक का जन्म हुआ था, जिसने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक शक्ति के रूप में स्थापित किया, भारत भूमि उनकी सदा के लिए ऋणी रहेगी।

वे और कोई नहीं, बच्चों के फेवरेट और मेरे आइडियल डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम सर हैं।आज उनका जन्मदिन है।
Happy Birthday 🎂 
India lost a great mind.
JAI HIND.

Post a Comment

0 Comments