रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर ने शनिवार को एक और धमाका कर दिया। फ़िल्म ने कुल 250 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वॉर, उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक साल 2019 की दूसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बन गयी है।
फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को 7.10 करोड़ का कलेक्शन किया, मगर शनिवार को आंकड़ों में ज़बर्दस्त उछाल आया और वॉर ने 11.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके साथ वॉर के सिर्फ़ हिंदी वर्ज़न का कलेक्शन 246.80 करोड़ हो गया, जबकि तमिल और तेलुगु का कलेक्शन मिलाकर 11 दिनों में फ़िल्म ने 257.75 करोड़ जमा कर लिये हैं। इसके साथ वॉर इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बन गयी है। वॉर ने उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक को पीछे छोड़ा है, जिसने 244 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया था।
वॉर साल 2019 की सबसे बड़ी फ़िल्म
अब वॉर साल 2019 की सबसे बड़ी फ़िल्म बनने के रास्ते पर है, जो कबीर सिंह के नाम है। शाहिद कपूर की यह फ़िल्म साल के पहले 9 महीनों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म रही है, मगर अब वॉर यह रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। कबीर सिंह ने 278 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर वॉर की बॉक्स ऑफ़िस रफ्तार देखें तो 2 अक्टूबर को आयी फ़िल्म ने 53.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी। 100 करोड़ का पड़ाव 3 दिनों में, 150 करोड़ का पड़ाव 5 दिनों और 200 करोड़ का पड़ाव 7 दिनों में पार कर लिया था।
रितिक और टाइगर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म
वॉर रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। अब तक रितिक की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म कृष 4 थी, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 240 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, टाइगर की सबसे बड़ी फ़िल्म बाग़ी 2 है, जिसने 165 करोड़ जमा किये थे।

0 Comments