पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनने वाले अपराधी सोनीपत से गिरफ्तार




पीएम  मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी का पर्स झपटने वाले दोनों झपटमारों को नबी करीम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव से आज सुबह  गिरफ्तार किया गया है। इनमे एक का नाम बादल और दूसरे का नाम नोनु है। दोनों सदर बाज़ार के रहने वाले है। लेकिन  वे वहां नहीं रहते है। दोनों पेशेवर से  झपटमार है। इनसे झपटे गए सामान भी बरामद कर लिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपित  शादीशुदा है। नबी करीम थाना पुलिस ने इनके साले को उठा लिया था। इसकी वजह से पुलिस को दोनों के बारे में जानकारी मिलती रही और अंततः दोनों को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया।

सीसीटीवी में लगा था सुराग

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दमयंती बेन मोदी का पर्स झपटने वाले दोनों झपटमारों की पहचान कर ली गई थी। दोनों की तस्वीर गुजराती समाज भवन के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दोनों सदर बाजार के रहने वाले पेशेवर झपटमार बताए जा रहे हैं। इन्हें दबोचने के लिए पुलिस शनिवार दोपहर से ही हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही  थी।

Post a Comment

0 Comments